शाहरुख ने गौरी से कहा,'' सब्र दिखाने के लिए गौरी का शुक्रिया''

मुंबई: शाहरुख खान ने अपनी शादी के 24 साल पूरे होने के मौके पर इतने साल ‘प्यार, सब्र और दृढता’ दिखाने के लिए पत्नी गौरी का आभार जताया. शाहरुख इनदिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में एकबार फिर शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी […]

मुंबई: शाहरुख खान ने अपनी शादी के 24 साल पूरे होने के मौके पर इतने साल ‘प्यार, सब्र और दृढता’ दिखाने के लिए पत्नी गौरी का आभार जताया. शाहरुख इनदिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में एकबार फिर शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी वापसी कर रहे हैं. फिल्‍म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

49 साल के अभिनेता ने गौरी (45) से 1991 में शादी की थी.दंपति के तीन बच्चे – आर्यन (18), सुहाना (15) और अबराम (दो) हैं.‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फिल्म के अभिनेता ने ट्विटर पर पत्नी गौरी की तारीफ की.उन्होंने लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए आपका शुक्रिया. लेकिन यह शुक्रिया गौरी के कारण है, 32 साल तक सब्र, दृढता, माफी, प्यार और तीन खूबसूरत बच्चों के लिए है.’

वहीं शाहरुख इसके अलावा फिल्‍म ‘फैन’ और ‘रईस’ में दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >