‘सरबजीत'' में ऐश्वर्या संग काम करने को लेकर नर्वस नहीं है रणदीप

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने को लेकर नर्वस नहीं हैं. यह फिल्म पाकिस्तान की जेल में बंद एक भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है, जिसे फांसी की सजा सुनाई गई थी और उसकी पाकिस्तान की एक जेल में ही […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने को लेकर नर्वस नहीं हैं. यह फिल्म पाकिस्तान की जेल में बंद एक भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है, जिसे फांसी की सजा सुनाई गई थी और उसकी पाकिस्तान की एक जेल में ही मौत हो गई थी.

इस फिल्म में ऐश्वर्या सरबजीत की बहन दलबीर कौर के किरदार में नजर आयेगी और रणदीप फिल्म में नायक की भूमिका अदा करेंगे. इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं जिन्होंने ‘मैरी कॉम’ बनाई थी. यह अगले साल मई में रिलीज होगी. रणदीप की आने वाली फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ है.
रणदीप ने कहा, ‘मैं निर्देशकों के साथ काम करता हूं. कभी भी सह- कलाकारों के साथ काम नहीं करता सिवाय दृश्य में साथ होने के. मेरी आम तौर पर रुचि निर्देशकों में होती है क्योंकि वही एक व्यक्ति है जिसके साथ मैं काम कर रहा होता हूं. वही एक व्यक्ति होता है जिसे मैं अपने और अपने किरदार के साथ पकडे रहता हूं.’
उन्होंने कहा कि फिल्म की स्टारकास्ट में उन्हें बहुत कम या बिलकुल रुचि नहीं होती है, यह निर्देशक का काम है. एक बार जब वह (सहकलाकार) काम शुरु करते हैं तो उसके बाद वही मेरा काम होता है. उससे पहले वह इस बात को लेकर परेशान या चिंतित नहीं होते कि वह किसके साथ काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >