शाहरुख ने माहिरा से कहा,'' ‘रईस'' में हमारी जोड़ी अच्छी लगेगी''

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को आश्वासन दिया है कि उनकी आगामी फिल्म ‘रईस’ में उन दोनों की जोडी अच्छी लगेगी. राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म से माहिरा खान बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. शाहरुखने 30 वर्षीया ‘हमसफर’ की अभिनेत्री को यह आश्वासन उस समय दिया जब […]

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को आश्वासन दिया है कि उनकी आगामी फिल्म ‘रईस’ में उन दोनों की जोडी अच्छी लगेगी. राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म से माहिरा खान बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.

शाहरुखने 30 वर्षीया ‘हमसफर’ की अभिनेत्री को यह आश्वासन उस समय दिया जब अभिनेत्री ने शाहरुख-काजोल की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की उन दोनों की एक तस्वीर को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. माहिरा ने शाहरुख और काजोल की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘उफ्फ, आप दोनों, उफ्फ.’
इसके बाद 49 वर्षीय ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ स्टार ने जवाब देते हुए लिखा, ‘माहिरा खान, अभी-अभी आपका ट्वीट देखा. ‘उफ्फ’ हम दोनों भी रईस में अच्छे लगेंगे.’ ‘रईस’ आठ जुलाई को रिलीज होने जा रही है. शाहरुख जल्‍द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘दिलवाले’ में काजोल के साथ नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >