''सुल्‍तान'' में परिणिति संग रोमांस कर सकते हैं सलमान खान !

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. दर्शक यह जानने के लिए खासा उत्‍सुक हैं कि सलमान के आपोजिट इस फिल्‍म में कौन नजर आयेंगी. फिल्‍म की शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होनेवाली है और खबरें आ रही है कि इस फिल्‍म में […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. दर्शक यह जानने के लिए खासा उत्‍सुक हैं कि सलमान के आपोजिट इस फिल्‍म में कौन नजर आयेंगी. फिल्‍म की शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होनेवाली है और खबरें आ रही है कि इस फिल्‍म में परिणिति चोपड़ा लीड रोल प्‍ले कर सकते है.

इस फिल्‍म के लिए और कई अभिनेत्री का नाम सामने आ चुका है जिसमें कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, कृति शैनन और अनुष्‍का शर्मा के नाम शामिल हैं. लेकिन सूत्रों के मानें तो इस फिल्‍म में परिणिति चोपड़ा नजर आ सकती है. अगर ऐसा होता है दोनों पहली बार एकसाथ इस फिल्‍म में रोमांस करते नजर आयेंगे.

‘बजरंगी भाईजान’ अभिनेता इस फिल्‍म में एक रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे. खबरों की मानें तो वे इस फिल्‍म के लिए अपना वजन भी बढ़ा सकते हैं. परिणिति ने फिल्‍म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिलहाल परिणिति की फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >