''प्रेम रतन...'' के बाद अब सलमान-सोनम की ''प्रेम लीला'', वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर रिलीज किया था. अब इसी फिल्‍म का पहला गाना ‘प्रेम लीला…’ रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान धोती-कुर्ते में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, नील नितिन […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर रिलीज किया था. अब इसी फिल्‍म का पहला गाना ‘प्रेम लीला…’ रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान धोती-कुर्ते में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर मुख्‍य भूमिका में हैं.

इस गाने में सलमान बहुत ही प्‍यारे अंदाज में नजर आ रहे हैं. गाने में सोनम नजर नहीं आ रही हैं. खबरों के अनुसार फिल्‍म में सलमान डबल रोल में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में सलमान प्रेम के किरदार में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म के ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म रोमांटिक तो होगी ही साथ ही यह दर्शकों को इमोशनल भी करेगी.

हाल में यह जानकारी दी गई थी कि 10 अक्‍टूबर के बाद फिल्‍म के गाने एक-एक कर रिलीज किये जायेंगे. सलमान डिफ्रेंट अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं सलमान और सोनम की जोड़ी इस फिल्‍म में पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >