असुरक्षा में जीता है हर सुपरस्टार : इरफान खान

नयी दिल्ली : हिन्दी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में काम करके स्टारडम हासिल कर चुके इरफान खान को लगता है कि एक अभिनेता के मन में असुरक्षा की भावना निश्चित रुप से रहती है. ‘मकबूल’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘द नेमसेक’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’ और ‘लाइफ इन पाई’ जैसी फिल्मों में इरफान ने […]

नयी दिल्ली : हिन्दी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में काम करके स्टारडम हासिल कर चुके इरफान खान को लगता है कि एक अभिनेता के मन में असुरक्षा की भावना निश्चित रुप से रहती है. ‘मकबूल’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘द नेमसेक’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’ और ‘लाइफ इन पाई’ जैसी फिल्मों में इरफान ने विविध भूमिकाएं निभाई हैं.

हालांकि उनका मानना है कि अभिनेता को आत्म..संदेहों से उपर उठना चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. इरफान ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘हर सुपरस्टार के मन में थोडी असुरक्षा होती ही है. अगर एक निर्देशक की फिल्म हिट हो जाती है तो स्टार उसके साथ काम करना चाहता है. वह सोचता है कि निर्देशक ने दूसरे के साथ हिट दी है तो मैं भी उसके साथ काम करुं.’

उन्होंने कहा, ‘यही कारण है कि एक सुपरस्टार नये विषय चुनने की तलाश में रहता है. असुरक्षा हर जगह है. लेकिन अगर आप हमेशा असुरक्षा के दबाव में रहते हैं और यह आपके काम को प्रभावित करती है तब यह एक बडी समस्या है.’

48 वर्षीय अभिनेता संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ में ऐेश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगे. ‘पीकू’ के अभिनेता ने कहा कि स्टार होने के बावजूद ऐश्वर्या धरातल पर रहने वाली शख्सियत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >