जानें अक्षय की ''सिंह इज ब्लिंग'' की धमाकेदार वीकेंड कलेक्‍शन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 54.34 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 20.67 करोड़, शानिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 19.27 करोड़ की कमाई की है. अगर वीकेंड कलेक्‍शन की बात करें तो सलमान की ‘बजरंगी […]

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 54.34 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 20.67 करोड़, शानिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 19.27 करोड़ की कमाई की है.

अगर वीकेंड कलेक्‍शन की बात करें तो सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद यह इस साल की दूसरी सबसे ज्‍यादा वीकेंड कलेक्‍शन वाली फिल्‍म है. वहीं इससे पहले रिलीज हुई अक्षय की फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 52.07 करोड़ रूपये की कमाई की थी. फिल्‍म में अक्षय के अलावा सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्‍य भूमिका में हैं.

अक्षय एक ऐसे अभिनेता हैं जो साल में अपने फैंस को कई फिल्‍मों का तोहफा देते हैं. ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय के अलाव एमी जैक्‍सन और लारा दत्‍ता भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >