जब सलमान को ऐश्‍वर्या ने कहा ”थैंक्‍यू”, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन एकबार फिर सुर्खियों में हैं. सलमान जल्‍द ही ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन को होस्‍ट करने जा रहे हैं वहीं ऐश्‍वर्या लंबे ब्रेकके बाद फिर बॉलीवुड में फिल्‍म ‘जज्‍बा’ से वापसी कर रही हैं. ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि क्‍या ऐश्‍वर्या ‘बिग […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन एकबार फिर सुर्खियों में हैं. सलमान जल्‍द ही ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन को होस्‍ट करने जा रहे हैं वहीं ऐश्‍वर्या लंबे ब्रेकके बाद फिर बॉलीवुड में फिल्‍म ‘जज्‍बा’ से वापसी कर रही हैं. ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि क्‍या ऐश्‍वर्या ‘बिग बॉस 9’ में अपने फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर नजर आयेंगी या नहीं?

सलमान से ‘बिग बॉस’ के एक कार्यक्रम के दौराप पूछा गया कि क्‍या ऐश्‍वर्या अपने फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर इस शो में नजर आ सकती हैं? सलमन अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर है उन्‍होंने ऐश्‍वर्या का नाम सुनकर हंसते हुए कहा,’ जज्‍बाती सवाल पूछ लिया’.इसके बाद वे ‘आते जाते जो मिलता है तुमसा लगता है…’ गाते नजर आये.

वहीं इससे पहले सलमान ने ‘बिग बॉस’ के सांतवे सीजन में एक प्रतिभागी की सुंदरता की तुलना ऐश्‍वर्या राय से कर दी थी और ऐश्‍वर्या से जब इस बारे में पूछा गया तो ऐश्‍वर्या ने मुस्‍कुराते हुए ‘थैंक्‍यू’ कह दिया. ‘जज्‍बा’ में ऐश्‍वर्या एक वकील का किरदार निभा रहे हैं. फिल्‍म में इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

सलमान इनदिनों ‘बिग बॉस’ के अलावा सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर भी खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुपम खेर के अलावा भी कई कलाकार हैं. फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर रिलीज हो गया है जिसमें सोनम और सलमान रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >