अमिताभ के बाद अब शाहिद कपूर का फेसबुक अकांउट हैक

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का फेसबुक अकाउंट ने किसी ने हैक कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद शाहिद ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. शाहिद इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं साथ ही सोशल साइट पर वे अपने फैंस के साथ लगातार टच में भी हैं. […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का फेसबुक अकाउंट ने किसी ने हैक कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद शाहिद ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. शाहिद इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं साथ ही सोशल साइट पर वे अपने फैंस के साथ लगातार टच में भी हैं.

हालांकि थोड़ी ही देर बार उनका फेसबुक अकाउंट रिस्‍टोर भी कर दिया गया. उनके अकांउट पर कुछ गलत पोस्‍ट नहीं किया है. इससे पहले भी महानायक अमिताभ बच्‍चन का भी फेसबुक अकांउट हैक कर लिया गया था. शाहिद ने इस बात की भी जानकारी ट्विटर पर दी कि उनका अकांउट हैकर्स की पकड़ से बाहर हो गया है.

‘शानदार’ में शाहिद और आलिया की जोड़ी पहली बार नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. इस फिल्‍म के अलावा दोनों की जोडी एकबार फिर ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >