जब रणबीर ने किया दीपिका को प्रपोज! देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. वहीं रणबीर ने दीपिका को प्रपोज किया तो दीपिका हैरान रह गई. फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. […]

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. वहीं रणबीर ने दीपिका को प्रपोज किया तो दीपिका हैरान रह गई. फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

दरअसल यह फिल्‍म का आखिरी सीन है जिसमें रणबीर, दीपिका को प्रजोप करते दिखाई देंगे. दोनों को जोड़ी को देखकर एकबार फिर दर्शकों को उनकी पिछली फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ की याद आ सकती है. दोनों फिल्‍म में बिंदास नजर आ रहे हैं. दर्शक भी इस फिल्‍म का खासा इंतजार कर रहे हैं.

दीपिका और रणबीर पहले ए‍कदूसरे को डेट कर चुके हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है. दोनों को एकबार फिर साथ देखने के लिए दर्शक खासा उत्‍साहित है. रणबीर की पिछली तीनों फिल्‍में फ्लॉप हो गई थी जिस कारण रणबीर को इस फिल्‍म से खासा उम्‍मीद है. वहीं दीपिका लगातार एक के एक हिट फिल्‍म दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >