जानें कैसी डेट पर जाना चाहती है आलिया भट्ट ?

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता शाहिद कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. आलिया का कहना है कि वे कैंडल लाइट डिनर पर जाने से बेहतर घर पर रहकर डेट करना पसंद करेंगी. साथ ही वे अपने पार्टनर के साथ पिज्‍जा और समोसा-चाट खाना पसंद करेंगी. दोनों की […]

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता शाहिद कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. आलिया का कहना है कि वे कैंडल लाइट डिनर पर जाने से बेहतर घर पर रहकर डेट करना पसंद करेंगी. साथ ही वे अपने पार्टनर के साथ पिज्‍जा और समोसा-चाट खाना पसंद करेंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आयेंगी.

आलिया का कहना है कि,’ कैंडल लाइट डिनर पर बाहर जाने से बेहतर वे पायजामा पहनकर घर पर रहना चाहती हूं. मैं अपने पार्टनर के साथ घर पर आराम करना चाहती हैं. मेरा फेवरेट शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ तथा ‘फ्रेन्ड्स’ देखना चाहती हूं. घर पर रहकर पिज्‍जा या फिर समोसा और चाट खाना चाहती हूं. मेरे लिये यही शानदार डेट होगी.’

शाहिद-आलिया फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर मीठीबाई कॉलेज पहुंचे थे. यहां जब उनसे पूछा गया कि वो शाहिद को छोड़कर और किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगी? यह सुनकर शाहिद ने कहा,’ मुझे छोड़कर क्‍यों? वहीं आलिया ने कहा कि वे शाहिद के साथ और मीठीबाई के स्‍टूडेंट्स के साथ डेट पर जाना चाहेंगी.

वहीं शाहिद-आलिया इस फिल्‍म के अलावा ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में दोनों के अलावा करीना कपूर भी मुख्‍य भूमिका में होंगी. फिल्‍म एक गंभीर फिल्‍म होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >