VIDEO : रितिक रोशन की पूर्व पत्‍नी सुजैन खान कर सकती हैं दूसरी शादी!

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान ने वर्ष 2013 में अलग होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया. पिछले साल दोनों का तलाक हुआ. दोनों को बॉलीवुड की सफल जोडि़यों में से एक माना जाता था. लेकिन अचानक दोनों अलग हुए तो फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गये कि […]

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान ने वर्ष 2013 में अलग होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया. पिछले साल दोनों का तलाक हुआ. दोनों को बॉलीवुड की सफल जोडि़यों में से एक माना जाता था. लेकिन अचानक दोनों अलग हुए तो फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गये कि आखिर दोनों के बीच प्रॉब्‍लम क्‍या थी?

वहीं मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सुजैन दूसरी शादी करने की योजना बना रही हैं. यह बात भी सामने आ रही है कि सुजैन जिससे शादी करनेवाली हैं वो रितिक के करीबी दोस्‍त हैं. अब वो शख्‍स अर्जुन रामपाल है या कोई और यह तो समय आने पर ही पता चल पायेगा. इधर अर्जुन रामपाल ने भी अपनी पत्‍नी मेहर से अलग होने का फैसला कर लिया है.रितिक और सुजैन की शादी वर्ष 2000 में हुई थी. इनके दो बच्‍चे रिहान और रिधान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >