अब ”बागी” बनकर ”हीरोपंती” दिखायेंगे टाइगर श्रॉफ, फर्स्‍टलुक जारी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बागी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म का फर्स्‍टलुक सामने आ गया है. फिलहाल फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों केरल में चल रही है. सब्‍बीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म के लिए दोनों ही कलाकार कड़ी मेहनत कर रहे […]

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बागी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म का फर्स्‍टलुक सामने आ गया है. फिलहाल फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों केरल में चल रही है. सब्‍बीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म के लिए दोनों ही कलाकार कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

वर्ष 2014 में फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाले अभिनेता टाइगर इस फिल्‍म में अपने डांस से भी दर्शकों को हैरान करते नजर आयेंगे. अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने अपनी पहली ही फिल्‍म से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी. श्रद्धा और टाइगर पहली बार एकसाथ नजर आ रहे हैं.

अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने फिल्‍म ‘आशिकी 2’ से डेब्‍यू किया था. दर्शकों ने उनकी फिल्‍म को बेहद पसंद किया था और फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्‍होंने ‘विलेन’ और ‘एबीसीडी 2’ में काम किया. ‘बागी’ के अलावा श्रद्धा जल्‍द ही ‘रॉकऑन 2’ में भी नजर आयेंगी.

श्रद्धा और टाइगर पहले पोस्‍टर में क्‍यूट नजर आ रहे हैं. दोनों इनदिनों केरल में फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं. दोनों को पर्दे पर देखने का इंतजार तो दर्शक भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >