''एडल्ट कॉमेडी'' फिल्में करने में सहज नहीं : जॉन अब्राहम

मुंबई : करीब दो साल बाद फिल्मी पर्दे पर लौट रहे अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह ‘एडल्ट कॉमेडी’ फिल्में करते हुए सहज महसूस नहीं करते और वह ऐसी कोई फिल्म बनाने वाले भी नहीं हैं. जॉन आज रिलीज हुई अनीस बज्मी की हास्य फिल्म ‘वेलकम बैक’ में अहम किरदार में नजर आयेंगे. […]

मुंबई : करीब दो साल बाद फिल्मी पर्दे पर लौट रहे अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह ‘एडल्ट कॉमेडी’ फिल्में करते हुए सहज महसूस नहीं करते और वह ऐसी कोई फिल्म बनाने वाले भी नहीं हैं. जॉन आज रिलीज हुई अनीस बज्मी की हास्य फिल्म ‘वेलकम बैक’ में अहम किरदार में नजर आयेंगे. यह 2007 में आई ‘वेलकम’ की सीक्वल है.

जॉन ने कहा, ‘मैं एडल्ट कॉमेडी फिल्म में काम नहीं करुंगा और न ही बनाउंगा. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मुझे इससे कोई दिक्कत है. मैं एडल्ट कॉमेडी फिल्में करते हुए सहज महसूस नहीं करता. यह मेरे डीएनए में नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर हास्य एक खूबसूरत चीज है. लोगों को हंसाना खुशगवार होता है. लोग जब हंसते हुए घर जाते हैं तो अच्छा लगता है. मैं लोगों को हंसाना चाहता हूं. मैं ऐसा कुछ करना चाहता हूं जिससे कोई नुकसान नहीं हो.’

बॉलीवुड में जिस समय कुछ एडल्ट कॉमेडी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं, ऐसे में ‘मद्रास कैफे’ जैसी संजीदा फिल्म के अभिनेता को लगता है कि बाजार में हर तरह की फिल्म के लिए गुंजाइश है. 42 वर्षीय जॉन ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि एडल्ट कॉमेडी फिल्में देखते समय दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >