वीडियो में देखें कैसे दीपिका ने बनाया रणबीर का ''तमाशा''

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ का लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म हो गई है. ऐसे में दीपिका ने रणबीर को लेकर एक और तमाशा वीडियो बनाया है जिसे देखकर आपको भी हंसी आ ही जायेगी. दीपिका ने इसे अपने फैंस के लिए […]

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ का लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म हो गई है. ऐसे में दीपिका ने रणबीर को लेकर एक और तमाशा वीडियो बनाया है जिसे देखकर आपको भी हंसी आ ही जायेगी. दीपिका ने इसे अपने फैंस के लिए सोशल साइट ट्विटर पर शेयर किया है.

दीपिका ने लिखा,’ सच में मेरा दोस्‍त सोशल मीडिया के बारे में कुछ नहीं जानता.’ ‘तमाशा’ को ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज होगा. हाल ही में सेट से दोनों की शूटिंग की तस्‍वीरें लीक हुई थी जिसके बाद दोनों एकबार फिर सुर्खियों में आ गये थे. दोनों पहले एकदूसरे को डेट कर चुके हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है.

https://twitter.com/deepikapadukone/status/639040491581865985

इससे पहले दोनों की हिट जोड़ी फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ में नजर आ चुकी है. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खासा पसंद किया गया था. इसके अलावा दीपिका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आयेंगी और रणबीर करन जौहर की फिल्‍म ‘एक दिल है मुश्किल’ में दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >