बॉलीवुड ने भी मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

मुंबई : देशभर में आज भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है और ऐसे में बॉलीवुड की बडी हस्तियां भी इस त्यौहार को मना रही हैं. अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपडा तक कई सितारों ने यह त्यौहार मनाया और इससे जुडी अपने प्यार और उत्साह को सोशल मीडिया पर साझा किया. […]

मुंबई : देशभर में आज भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है और ऐसे में बॉलीवुड की बडी हस्तियां भी इस त्यौहार को मना रही हैं. अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपडा तक कई सितारों ने यह त्यौहार मनाया और इससे जुडी अपने प्यार और उत्साह को सोशल मीडिया पर साझा किया.

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर प्रशंसकों को बधाई देते हुए लिखा, ‘सभी भाईयों और बहनों को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की बधाई. इस दिन भाई अपनी बहनों की रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हैं और इस प्रेम के संबंध को कलाई पर बांधी जाने वाली राखी के प्रतीक से दिखाया जाता है.’

प्रियंका ने अपने अपने भाई के लिए इस संबंध में कई श्रृंख्लाबद्ध ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, ‘भाई-बहन सबसे अच्छे दोस्त होते हैं क्योंकि वे आपको हमेशा प्यार करते हैं. सभी को राखी की शुभकामनाएं. कुछ पल अपने भाई-बहनों के साथ उत्सव मनाने में गुजारें.’

इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने अपने भाई सिद्धांत कपूर, अभिनेता नील नितिन मुकेश ने अपनी बहन कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, सोनू सूद ने अपनी बहनों मोनिका और मालविका को ट्वीट कर रक्षाबंधन की बधाई दी. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा और शबाना आजमी ने ट्वीट कर रक्षाबंधन की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >