''जज्बा'' में निडर मां के रूप में दिखेंगी ऐश्वर्या

मुंबई: बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा का पहला ट्रेलर आज जारी हुआ. डार्क और इंटेंस फीचर वाले इस ट्रेलर में ऐश्वर्या एक ऐसे वकील के रूप में नजर आयी हैं जो अपनी बेटी को बचाने के लिए वक्त से लड़ रही हैं. पहली बार ऐश्वर्या (41) के साथ काम कर रहे इरफान […]

मुंबई: बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा का पहला ट्रेलर आज जारी हुआ. डार्क और इंटेंस फीचर वाले इस ट्रेलर में ऐश्वर्या एक ऐसे वकील के रूप में नजर आयी हैं जो अपनी बेटी को बचाने के लिए वक्त से लड़ रही हैं.

पहली बार ऐश्वर्या (41) के साथ काम कर रहे इरफान एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं .निर्देशक संजय गुप्ता ने सेट की कई असंपादित तस्वीरों के बाद फिल्म के ट्रेलर का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है.उन्होंने लिखा है, ये रहा… जज्बा का ट्रेलर…. बीआईटी डॉट एलवाई ट्रेलर जज्बा.इसके अलावा खबर है कि गुप्ता चाहते हैं कि ऐश्वर्या इस फिल्म के लिए एक गीत गाएं. हालांकि निर्देशक ने अभी इसपर मुहर नहीं लगायी है, लेकिन उनका कहना है, फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है, लेकिन इसकी मंशा जरुर है.
ऐश्वर्या पांच साल के बाद हिन्दी सिनेमा में कम बैक कर रही हैं. पिछली बार वह 2010 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में नजर आयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >