मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने आइसलैंड में ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान कल अभिनेत्री तनुजा के साथ सेल्फी ली. अपनी आने वाली फिल्म में तनुजा की बडी बेटी काजोल के साथ अभिनय कर रहे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘ज्वेल थीफ’ की अभिनेत्री उनके पिता की पसंदीदा हेरोइन थी.
उन्होंने ट्वीट किया है कि मेरे पिता की पसंदीदा अभिनेत्री तनुजाजी, तनु आंटी के साथ. शाहरुख खान ने आइसलैंड में अपने पहले दिन का अनुभव भी साझा किया है. अंतिम बार 2010 में आयी फिल्म ‘माइ नेम इज खान’ में नजर आने के बाद शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर इस फिल्म में दिखाई देंगे. वे एक गीत की शूटिंग के लिए आइसलैंड गये हैं.
