क्‍यों रणबीर-दीपिका की ''तमाशा'' से घबराई कैटरीना, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ की हाल ही में शूटिंग खत्‍म हुई है. साजिद नाडियावाला की इस फिल्‍म की कुछ ही दिन पहले आखिरी सीन की शूटिंग की गई. शूटिंग खत्‍म होने पर रणबीर कपूर भावुक नजर आये. इस मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें फिल्‍म […]

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ की हाल ही में शूटिंग खत्‍म हुई है. साजिद नाडियावाला की इस फिल्‍म की कुछ ही दिन पहले आखिरी सीन की शूटिंग की गई. शूटिंग खत्‍म होने पर रणबीर कपूर भावुक नजर आये. इस मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें फिल्‍म की पूरी टीम मौजूद थी.

दीपिका और रणबीर पहले एकदूसरे को डेट कर चुके हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है. पार्टी के दौरान पूरी टीम ने खूब मस्‍ती की लेकिन अचानक इस पार्टी में रणबीर की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने इंट्री की. सूत्रों के अनुसार उनके अचानक इस तरह पार्टी में आने से सभी हैरान थे.

कही कैटरीना, रणबीर और दीपिका को साथ देखकर घबरा तो नहीं रही है. दीपिका और रणबीर ने एकसाथ फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने खासा तूल पकड़ा था. वहीं रणबीर, कैट के साथ फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं. खबरें तो यह भी आ रही थी कि इससे पहले भी कैटरीना कई बार ‘तमाशा’ के सेट पर आती रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >