सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ नजर आयेंगी ''अहिल्‍या'' राधिका आप्‍टे

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्‍टे इनदिनों अपनी शॉर्ट फिल्‍म ‘अहिल्‍या’ को लेकर खासा सुर्खियां में हैं. अब खबरें आ रही हैं कि वे जल्‍द ही सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ अगली फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं. फिलहाल फिल्‍म के नाम को अभी खुलासा नहीं किया गया है. राधिका रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर खासा खुश […]

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्‍टे इनदिनों अपनी शॉर्ट फिल्‍म ‘अहिल्‍या’ को लेकर खासा सुर्खियां में हैं. अब खबरें आ रही हैं कि वे जल्‍द ही सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ अगली फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं. फिलहाल फिल्‍म के नाम को अभी खुलासा नहीं किया गया है. राधिका रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर खासा खुश हैं.

दीपिका पादुकोण, ऐशवर्या राय बच्‍चन और सोनाक्षी सिन्‍हा के बाद राधिका बॉलीवुड की चौथी अभिनेत्री हैं जो रजनीकांत की फिल्‍म में दिखाई देंगी. राधिका का कहना है कि वो अभी तक रजनीकांत से मिली तक नहीं हैं. राधिका ने कहा,’ मैं उनके (रजनीकांत) के काम करने को लेकर बेहद उत्‍साहित हूं.’

राधिका ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. राधिका ने बताया इस फिल्‍म में उनका किरदार एकदम हटकर हैं. राधिका इस फिल्‍म के अलावा जल्‍द ही फिल्‍म ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म में वो नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्‍नी के रोल में होंगी. इस फिल्‍म को लेकर भी उन्‍होंने कड़ी मेहनत की है.

राधिका फिल्‍म ‘बदलापुर’ में भी एक छोटे से किरदार में थी. फिल्‍म में वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और यामी गौतम ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >