''बाहुबली'' की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई, बटोरे 500 करोड रूपये

हैदराबाद: अनुभवी तेलुगू निर्देशक एस एस राजमौली की ब्लॉकबस्टर बहुभाषी फिल्म ‘बाहुबली’ के रिलीज के तीन हफ्तों के भीतर 500 करोड रुपए की कमाई करने की खबर है. फिल्म जगत के सूत्रों ने बताया कि बडे पैमाने पर पसंद की जा रही इस फिल्म ने दस जुलाई को रिलीज होने के बाद रिकार्ड कमाई की.फिल्म […]

हैदराबाद: अनुभवी तेलुगू निर्देशक एस एस राजमौली की ब्लॉकबस्टर बहुभाषी फिल्म ‘बाहुबली’ के रिलीज के तीन हफ्तों के भीतर 500 करोड रुपए की कमाई करने की खबर है.

फिल्म जगत के सूत्रों ने बताया कि बडे पैमाने पर पसंद की जा रही इस फिल्म ने दस जुलाई को रिलीज होने के बाद रिकार्ड कमाई की.फिल्म में प्रभास, राणा डुगुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन मुख्य किरदारों में है. फिल्म तेलुगू, तमिल, हिन्दी और मलयाली भाषाओं में दुनिया भर में करीब 4,000 स्क्रींस पर रिलीज हुई है.
फिल्म के करीब 200 करोड रुपये के बजट में बनने की बात कही जा रही है जिसके साथ इसे देश में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है.विजुअल और दूसरे स्पेशल इफेक्ट्स के लिए सराही गयी फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है जिसे पूरा होने में करीब तीन साल लगे. हालांकि फिल्म की कहानी अभी मुकम्मल नहीं हुई है और अगले साल इसका दूसरा हिस्सा आने की उम्मीद है.
फिल्मकार करण जौहर फिल्म के हिन्दी संस्करण के प्रस्तुतकर्ता हैं. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसी हिन्दी फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों ने फिल्म की जमकर प्रशंसा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >