तो क्‍या आज 500 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो जायेगी ''बजरंगी भाईजान''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म आज 500 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो सकती है. खबरों के अनुसार फिल्‍म ने 2 हफ्ते में ओवरसीज मार्केट में 127 करोड़ और भारतीय बॉक्‍स ऑफिस में लगभग 368 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अगर […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म आज 500 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो सकती है. खबरों के अनुसार फिल्‍म ने 2 हफ्ते में ओवरसीज मार्केट में 127 करोड़ और भारतीय बॉक्‍स ऑफिस में लगभग 368 करोड़ की कमाई कर ली है.

वहीं अगर विदेशी बॉक्‍स ऑफिस की कमाई को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस से मिला दिया जाये तो कुल मिलाकर फिल्‍म ने अबतक 495 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं आज फिल्‍म 500 करोड का आंकड़ा छू सकती है.सलमान ने अपनी ही फिल्‍म ‘किक’ और आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ का भी रिकॉर्ड तोड़ा है.

फिल्‍म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी.कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में दिखाया गया है कि पाकिस्‍तान की एक बच्‍ची मुन्‍नी (हर्षाली मल्‍होत्रा) भारत में खो जाती है और पवन कुमार चतुर्वेदी (सलमान) उसे पाकिस्‍तान उसके मां-पिताजी के पास पहुंचाने जाता है.आपको बता दें कि यह इस साल सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली पहली फिल्‍म बन गई है.

फिल्‍म में करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिका में हैं. हर्षाली और सलमान को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. सलमान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी का जोड़ी ने एकबार फिर बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे. सिद्दिकी अपने डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्‍म में उन्‍होंने पाकिस्‍तानी पत्रकार की भूमिका निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >