मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते कल अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के 86वीं जन्मदिन के मौके पर उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. कई दशक पहले मां के किरदार में नजर आने वाली सुलोचना ने मनोज कुमार और देव आनंद से ले कर महमूद तक उस दौर के लगभग सभी बडे कलाकारों की मां की भूमिका में नजर आयीं.
वर्ष 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘फरार’ में सुलोचना के बेटे की भूमिका निभाने वाले बच्चन ने ट्विटर पर लिखा,’ सुलोचना जी 86 वां जन्मदिन मुबारक हो. अनेक फिल्मों में मेरी मां की भूमिका निभायी. उनके घर गया था और बधाई दी. सुलोचना जी ने फिल्मों में कई मुख्य अभिनेताओं के मां की भूमिका निभायी कोमल, सौम्य और प्यारी… 86 वां जन्मदिन.’
बच्चन ने अभिनेत्री की साथ अपनी तस्वीरें भी डाली है. उन्होंने लिखा है, ‘बडों का आशीर्वाद. सुलोचना जी का जन्मदिवस, 86 साल. मां की भूमिका कितनी बार निभायी फिल्मों में.’
