शाहरुख-काजोल की ''दिलवाले'' बड़ी फिल्म है: अजय देवगन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ के चर्चाओं में होने से खुश हैं. काजोल लंबे समय बाद किसी फिल्म में दिखायी देंगी. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में काजोल, शाहरुख खान, वरुण धवन और कीर्ति सैनॉन मुख्य किरदारों में हैं. इससे पहले काजोल […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ के चर्चाओं में होने से खुश हैं. काजोल लंबे समय बाद किसी फिल्म में दिखायी देंगी. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में काजोल, शाहरुख खान, वरुण धवन और कीर्ति सैनॉन मुख्य किरदारों में हैं.

इससे पहले काजोल और शाहरुख 2010 में आयी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में साथ नजर आए थे. इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘दृश्यम’ के अभिनेता अपनी फिल्म ‘शिवाय’ की तैयारी के लिए बुल्गारिया में थे जहां रोहित शेट्टी की टीम ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रही थी. अजय ने कहा कि यह मुलाकात पहले से तय नहीं थी.

अजय ने कहा, ‘ मैं पहले से ही बुल्गारिया में था जब रोहित और उनकी टीम ‘दिलवाले’ की शूटिंग के लिए वहां पहुंची. मैं ‘शिवाय’ के लिए तैयारी कर रहा था और वे सब वहां मुझसे मिलने आये. मैं ‘दिलवाले’ को लेकर खुश हूं. यह एक बडी फिल्म है और चर्चाओं में है. यह एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है.’

अजय ने साथ ही उम्मीद जतायी कि एक आम आदमी की कहानी होने की वजह से ‘दृश्यम’ दर्शकों को पसंद आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >