सलमान अंकल मुझे ''पागल'' बुलाते है : हर्षाली मल्‍होत्रा, VIDEO

निर्देशक कबीर खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान की मुन्‍नी (हर्षाली मल्‍होत्रा) का कहना है कि सलमान अंकल उसे पागल कहकर बुलाते थे. फिल्‍म जल्‍द ही 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली है. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में हर्षाली को दर्शकों […]

निर्देशक कबीर खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान की मुन्‍नी (हर्षाली मल्‍होत्रा) का कहना है कि सलमान अंकल उसे पागल कहकर बुलाते थे. फिल्‍म जल्‍द ही 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली है. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

फिल्‍म में हर्षाली को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्‍म में हर्षाली ने एक गूंगी लड़की का किरदार निभाया है और उसने अपने हाव-भाव से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. अभिनेत्री डेजी शाह ने हर्षाली को फिल्‍म की आत्‍मा के समान कहा था.

हर्षाली का कहना है कि,’ मुझे सलमान अंकल पागल कहते हैं. मैंने उनके साथ सेट पर खूब वीडियो गेम्‍स् खेला. कबीर अंकल ने मुझे अपने कंधो में बिठाकर घुमाया था.’ अगर फिल्‍म 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होती है तो यह इस साल की पहली फिल्‍म होगी जो 200 करोड़ की कमाई करेगी. फिल्‍म ने अभी तक 184.62 करोड़ की कमाई कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >