बेला के लिए ''प्रेम कहानी'' लिखी संजय लीला भंसाली ने

मुंबई : जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने एडिटर से निर्देशक बनीं अपनी बहन बेला सहगल की अगली फिल्म के लिए एक प्रेम कहानी लिखी है. बेला ने फिल्म ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पडी’ से अपनी निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी. बेला ने बताया,’ संजय ने ही इसकी कहानी लिखी है. यह रोमांटिक-कॉमेडी… […]

मुंबई : जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने एडिटर से निर्देशक बनीं अपनी बहन बेला सहगल की अगली फिल्म के लिए एक प्रेम कहानी लिखी है. बेला ने फिल्म ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पडी’ से अपनी निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी.

बेला ने बताया,’ संजय ने ही इसकी कहानी लिखी है. यह रोमांटिक-कॉमेडी… एक प्रेम कहानी है. यह अलग तरह की प्रेम कहानी है जो मेरी पहली फिल्म से अलग है.’ ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पडी’ फिल्म भी बोमन ईरानी और फराह खान अभिनीत 40 पार उम्र के एक जोडे की रोमांटिक-कॉमेडी थी.

भंसाली ने ही ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पडी’ की कहानी लिखी थी. इस फिल्म से कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने अपनी अभिनय पारी शुरुआत की थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में नाकाम रही.

बेला ने कहा, ‘अगली फिल्म में हम संभवत: स्थापित अभिनेताओं को ले सकते हैं. इसके बारे में मैं अभी ज्यादा नहीं बता सकती.’ फिल्म पर काम अगले साल से शुरु होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >