''बजरंगी भाईजान'' की बॉक्‍स ऑफिस पर रिकार्डतोड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने धमाकेदार कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं एक दिन में सबसे ज्‍यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी इस फिल्‍म ने तोड़ दिया है. सलमान भी फैंस से यह ईदी पाकर बेहद खुश हैं. फिल्‍म ने इसके अलावा और भी कई […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने धमाकेदार कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं एक दिन में सबसे ज्‍यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी इस फिल्‍म ने तोड़ दिया है. सलमान भी फैंस से यह ईदी पाकर बेहद खुश हैं. फिल्‍म ने इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

फिल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्‍होंने लिखा,’ बजरंगी भाईजान ने जीता दर्शकों का दिल, बॉक्‍स ऑफिस पर भी मचाया धमाल…शुक्रवार की कमाई 27.25 करोड़, शनिवार को 36.60 करोड और रविवार को 38.75 करोड़ की कमाई. कुल मिलाकर 102.60 करोड़.’

साथ ही तरण आदर्श ने इस बात की भी जानकारी दी कि ‘बजरंगी भाईजान’ सलमान की आंठवी 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली फिल्‍म बन गई है. आपको बता दें कि सलमान के अलावा और किसी भी अभिनेता की आठ फिल्‍म 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल नहीं हुई है.

‘बजरंगी भाईजान’ ने रेमो डिसूजा की फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्‍म ने पहले दिन लगभग 14.30 करोड़ की कमाई की थी और ‘बजरंगी भाईजान’ ने पहले दिन 27.25 करोड़ की कमाई की है. सलमान ने अपनी पिछली फिल्‍म ‘किक’ का भी रिकॉर्ड तोड़ा है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >