आज की विशेष बात मैं ”बजरंगी भाईजान” देखने जा रहा हूं : आमिर खान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेताआमिर खानने आखिकार सुपरस्टारसलमान खानकी ‘बजरंगी भाईजान’ देखने की इच्छा पूरी कर दी. उनका कहना है कि वे आज ही रात फिल्‍म देखने जायेंगे. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में हैं. आमिर खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया, आज की विशेष बात यह है कि मैं रात […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेताआमिर खानने आखिकार सुपरस्टारसलमान खानकी ‘बजरंगी भाईजान’ देखने की इच्छा पूरी कर दी. उनका कहना है कि वे आज ही रात फिल्‍म देखने जायेंगे. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में हैं.

आमिर खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया, आज की विशेष बात यह है कि मैं रात के नौ बजे लाइट बॉक्स में ‘बजरंगी भाईजान’ देखने जा रहा हूं. मैंने फिल्म के बारे अच्छा रिव्यू सुना है और इसे देखने का इंतजार है. इससे पहले आमिर और शाहरुख खान दोनों ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया और सलमान ने दोनों खान का उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया.

उन्होंने बताया, परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर फिल्म देखने जा रहा हूं. मुझे यह जानकारी नहीं है कि सलमान खान वहां आएंगें या नहीं. अगर उनके पास समय होगा तो वे आयेंगे. उन्होंने मुझे मैसेज किया..उसने इसकी व्यवस्था कर दी है. हमलोग फिल्म देखने के लिए उत्साहित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >