जानिये सलमान की शादी को लेकर क्‍या कहा पिता सलीम खान ने, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं और फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान अब शादी करनेवाले हैं? सलमान की शादी को लेकर उन‍के पिता सलीम खान का कहना है कि इसका जवाब तो अल्‍लाह मियां भी नहीं जानते. आज ही में सलमान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई है. […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं और फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान अब शादी करनेवाले हैं? सलमान की शादी को लेकर उन‍के पिता सलीम खान का कहना है कि इसका जवाब तो अल्‍लाह मियां भी नहीं जानते. आज ही में सलमान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई है.

एक कार्यक्रम के दौरान सलीम खान से पूछा गया कि सलमान की शादी के बारे में आपका क्‍या कहना है? इसका जवाब देते हुए सलीम खान ने कहा कि,’ इसका जवाब तो अल्‍लाह मियां भी नही जानते.’ ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन‍ सिद्दिकी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

फैंस को इस सवाल का जवाब कब मिलेगा यह तो सलमान खान ही बता सकते हैं. फैंस तो केवल इंतजार कर सकते हैं. अगले साल ईद के मौके सलमान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ रिलीज होगी. फिलहाल इस फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >