कश्‍मीर में शूटिंग करना अद्भुत था : सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कश्‍मीर में हुई है. सलमान का कहना है कि कश्‍मीर में शू‍‍टिंग करना असाधारण अनुभव था और वहां की ताजी हवा लोगों का स्‍वागत है. फिल्‍म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में हैं. सलमान का कहना है कि,’ हमारे देश […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कश्‍मीर में हुई है. सलमान का कहना है कि कश्‍मीर में शू‍‍टिंग करना असाधारण अनुभव था और वहां की ताजी हवा लोगों का स्‍वागत है. फिल्‍म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में हैं.

सलमान का कहना है कि,’ हमारे देश में इतनी खूबसूरत जगह (कश्‍मीर) है फिर भी यहां शूटिंग नहीं होती. यहां शूटिंग करना मेरे लिए अद्भुत था. इस खूबसूरत जगह के लोग भी खूबसूरत हैं.’ कश्‍मीर में फिल्‍म की शूटिंग के दौरान सलमान की बहन अर्पिता खान कई तस्‍वीरें पास्‍ट की थी.

कैमरे में अर्पिता खान ने कई खूबसूरत वादियों को कैद किया था. सलमान अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में वो एक बच्‍चों जो भारत आकर खो गई है उसे पाकिस्‍तान पहुंचाने जाते हैं. फिल्‍म की कहानी में एक्‍शन और भावुकता का तड़का आपको देखने को मिलेगा.

फिल्‍म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि फिल्‍म दर्शकों को कितना पसंद आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >