क्‍यों सलमान के ''हीरो'' हैं भावुक

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि अभिनेत्री जिया खान खुदकुशी मामले में नाम आने के बाद सुपरस्टार सलमान खान नवोदित अभिनेता सूरज पंचोली के लिए बहुत बडा सहारा बनकर उभरे हैं. बीती शाम को सलमान खान की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ के ट्रेलर लांच पर सुनील की बेटी आथिया जहां […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि अभिनेत्री जिया खान खुदकुशी मामले में नाम आने के बाद सुपरस्टार सलमान खान नवोदित अभिनेता सूरज पंचोली के लिए बहुत बडा सहारा बनकर उभरे हैं.

बीती शाम को सलमान खान की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ के ट्रेलर लांच पर सुनील की बेटी आथिया जहां आत्मविश्वास से भरी दिख रही थीं वहीं सूरज बहुत भावुक नजर आ रहे थे. निखिल आडवाणी निर्देशित इस फिल्म से दोनों कलाकार बॉलीवुड में अपनी पारी शुरु कर रहे हैं. यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

सुनील ने कहा, ‘सूरज ने पिछले कुछ महीनों में काफी कुछ देखा है… मुझे भी ऐसा महसूस होता है. सलमान उनके लिए बहुत बडा सहारा बने हैं. सूरज के लिए भावनात्मक होना लाजिमी था. मुझे लगता है कि यह स्वाभाविक भावना थी… लोगों को उनके इस पक्ष को भी जानना जरुरी था.’

ब्रितानी-अमेरिकी अभिनेत्री जिया (25) ने 2013 में जुहू स्थित अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी. जिया की मां राबिया द्वारा अपनी बेटी की मौत में सूरज का हाथ होने का आरोप लगाने के बाद अभिनेता जोडी आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज और जिया का रिश्ता जांच के दायरे में आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >