जानिये क्‍या है सलमान की चमकती त्वचा का राज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब भी उम्र के इस पड़ाव में जवां और चमकती त्वचा के मालिक हैं. वो इसलिये क्योंकि वो अपनी त्वचा का खास ख्याल रखते हैं. उनके करीबी बताते हैं कि सलमान को खुद को फिट रखना पसंद है और चमकती त्‍वचा के लिए एलोविरा के जूस का रोजाना सेवन करते हैं. […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब भी उम्र के इस पड़ाव में जवां और चमकती त्वचा के मालिक हैं. वो इसलिये क्योंकि वो अपनी त्वचा का खास ख्याल रखते हैं. उनके करीबी बताते हैं कि सलमान को खुद को फिट रखना पसंद है और चमकती त्‍वचा के लिए एलोविरा के जूस का रोजाना सेवन करते हैं.

जी हां, सलमान हर दिन कम से कम एक बार एलोविरा जूस का सेवन जरूर करते हैं और अपने करीबियों को भी इसे लेने की सलाह देते हैं. तो आप भी अगर सलमान जैसी दमकती त्वचा हासिल करना चाहते हैं तो उनकी सलाह मानें.

सलमान जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में हैं. इसके अलावा वे जल्‍द ही ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दिखाई देंगे. फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनम कपूर नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >