बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, मीरा राजपूत के साथ शादी करने के बाद मुंबई लौट आये हैं. शाहिद ने अपने फैंस को शादी की शुभकामनायें देने के लिए धन्यवाद कहा है. 7 जुलाई को शाहिद ने अपने से 13 साल छोटी दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट मीरा से शादी की थी.
शाहिद ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा,’ दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया. ये मेरे लिए बहुत मायने रखती है.’ दोनों की शादी दिल्ली के एक फार्महाउस में पारंपरिक पंजाबी तरीके से हुई. शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे. 12 जुलाई को शादी की रिस्पेशन पार्टी का आयोजन किया जायेगा जिसमें कई बॉलीवुड सितारें शामिल हो सकते हैं.
शाहिद जल्द ही आगामी फिल्म ‘शानदार’ में नजर आयेंगी. फिल्म में उनके आपोजिट आलिया भट्टी मुख्य भूमिका में होंगी. इसके अलावा वे फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में भी दिखाई देंगी. फिल्म में करीना कपूर खान और अलिया भट्ट भी हैं. इसके अलावा शाहिद रिेयेलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ को जज करते नजर आयेंगे.
