सलमान भाई बिल्‍कुल ठीक हैं : अर्पिता खान

बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान सलमान को लेकर खबरें आ रही थी कि वे पीठ दर्द से परेशान हैं और डॉक्‍टरों ने उन्‍हें बेड रेस्‍ट की सलाह दी है. लेकिन सलमान की बहन अर्पिता खान ने इन खबरों को मात्र अफवाह बताया है और जानकारी दी है कि सलमान बिल्‍कुल ठीक हैं. अर्पिता ने ट्विटर पर […]

बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान सलमान को लेकर खबरें आ रही थी कि वे पीठ दर्द से परेशान हैं और डॉक्‍टरों ने उन्‍हें बेड रेस्‍ट की सलाह दी है. लेकिन सलमान की बहन अर्पिता खान ने इन खबरों को मात्र अफवाह बताया है और जानकारी दी है कि सलमान बिल्‍कुल ठीक हैं.

अर्पिता ने ट्विटर पर लिखा, ‘सलमान भाई बिल्‍कुल ठीक हैं. चिंता करने वाली कोई बात नहीं है. हमेशा की तरह प्यार और फिक्र के लिए आपका शुक्रिया.’

सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा फिल्‍म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है.

कबीर खान के निर्देशन में बनी ‘बजरंगी भाईजान’ इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्‍म के अलावा सलमान ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुपम खेर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. आगामी नवंबर महीने से सलमान फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की भी शूटिंग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >