...तो क्‍या ‘बजरंगी भाईजान’ की रिलीज पर लगेगी रोक!

इलाहाबाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक जनहित याचिका दायर की गई जिसमें सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ की रिलीज पर पाबंदी की मांग की गई. चित्रकूट के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रधान द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं जो बहुसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को […]

इलाहाबाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक जनहित याचिका दायर की गई जिसमें सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ की रिलीज पर पाबंदी की मांग की गई.

चित्रकूट के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रधान द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं जो बहुसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं. ईद पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म पाकिस्तान से भारतीय सीमा में आई एक युवती की कहानी बताती है.

इस याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रलय, फिल्म निर्माता यशराज फिल्म्स और अन्य को पक्षकार बनाया गया है और इस पर इस सप्ताह किसी दिन सुनवाई हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >