मिनिषा लांबा ने की ब्वॉयफ्रेंड रियान थाम संग गुपचुप शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने गुपचुप तरीके से रियान थाम से शादी कर ली. मिनिषा ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है वहीं रियान मुबंई के जुहू इलाके में एक फेमस नाइट क्‍लब चलाते हैं. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. शादी में दोनों के करीबी दोस्‍त शामिल थे. पूजा बेदी ने दोनों […]

बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने गुपचुप तरीके से रियान थाम से शादी कर ली. मिनिषा ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है वहीं रियान मुबंई के जुहू इलाके में एक फेमस नाइट क्‍लब चलाते हैं. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.

शादी में दोनों के करीबी दोस्‍त शामिल थे. पूजा बेदी ने दोनों की शादी का खुलासा अपने ट्विटर अकांउट पर किया. पूजा रियान की कजिन हैं. शादी में डैंड्रा सोरेस भी मौजूद थी. शादी में दीपशिखा नागपाल अपने पति केशव अरोड़ा के साथ मौजूद थी.

आपको बता दें कि रियान को नाइट क्‍लब मुबंई के फेमस नाइट क्‍लब्‍स में से एक माना जाता है. खबरों के अनुसार दोनों की मुलाकात इसी क्‍लब में हुई थी. मिनिषा आखिरी बार टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >