शाहरुख के लिए ”बजरंगी भाईजान” की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग रखेंगे सलमान खान, VIDEO

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए सलमान खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग रखेंगे. दोनों खान इनदिनों अपनी दोस्‍ती को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. हाल ही में शाहरुख खान ने ‘बजरंगी […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए सलमान खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग रखेंगे. दोनों खान इनदिनों अपनी दोस्‍ती को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

हाल ही में शाहरुख खान ने ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्‍टलुक जारी किया था. उन्‍होंने इसे अपने ट्विटर अकांउट पर अपने फैंस के लिए भी शेयर किया था. अब लगता है कि सलमान भी शाहरुख के लिए ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं.
आपको बता दें कि ‘बजरंगी भाईजान’ इसी साल ईद में रिलीज हो रही है. ‘बजरंगी भाईजान’ के रिलीज के दिन ही शाहरुख की फिल्‍म ‘रईस’ का ट्रेलर भी रिलीज किया जायेगा. ‘बजरंगी भाईजान’ के गानों को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्‍स ऑफिस पर क्‍या धमाल मचाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >