सलमान के ''हिट एंड रन'' मामले की सुनवाई 13 जुलाई तक टली

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ‘हिट एंड रन’ मामले की सुनवाई 13 जुलाई तक के लिये टाल दी गई है. इस मामले में सेशंस कोर्ट ने सलमान को आरोपी ठहराते हुए 5 साल के कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्‍हें राहत देते हुए 8 मई को फैसले पर रोक लगा दी थी. […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ‘हिट एंड रन’ मामले की सुनवाई 13 जुलाई तक के लिये टाल दी गई है. इस मामले में सेशंस कोर्ट ने सलमान को आरोपी ठहराते हुए 5 साल के कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्‍हें राहत देते हुए 8 मई को फैसले पर रोक लगा दी थी.

सलमान को छह मई को एक सत्र अदालत ने गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में पांच साल कैद की सजा सुनाई थी. अभिनेता की टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा उपनगर में 28 सितंबर 2002 को एक बेकरी के बाहर पांच लोगों को कुचल दिया था जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे. लहाल सलमान जमानत पर रिहा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >