सलमान ''प्रेम रतन धन...'' के लिये ले रहे हैं बॉडी डबल को सहारा

मुंबई : खबर है कि सलमान खान सूरज बड़जात्या की "प्रेम रतन धन पायो" फिल्म के लिए डबल शिफ्ट में काम कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि डबल शिफ्ट में काम तो होता है ही, पर एक शिफ्ट में सलमान खान काम करते है और बाकी का काम उनका बॉडी डबल संभालता है. […]

मुंबई : खबर है कि सलमान खान सूरज बड़जात्या की "प्रेम रतन धन पायो" फिल्म के लिए डबल शिफ्ट में काम कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि डबल शिफ्ट में काम तो होता है ही, पर एक शिफ्ट में सलमान खान काम करते है और बाकी का काम उनका बॉडी डबल संभालता है.

फिलहाल मुंबई के पास करजात में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद, सलमान की यह फिल्म जल्द ही आने वाली है. माना जा रहा, समय के पाबंदी के वजह से भाईजान ने बॉडी डबल का सहारा लिया है. सलमान खान इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं, जिनमें से एक का नाम प्रेम और दूसरा विजय है. एक प्रिंस है तो एक स्ट्रीटफाइटर है.

एक सूत्र के अनुसार, सलमान खान सिर्फ तीन-चार घंटे ही सेट पर होते हैं, उसके बाद उनकी जिम्मेदारी उनके डुप्लिकेट की हो जाती है.

सलमान खान और सोनम कपूर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. सलमान लंबे समय के बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म में नज़र आयेंगे इसलिए दर्शक में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है. उम्मीद है की "प्रेम रतन धन पायो" 11 नवंबर को रिलीज़ हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >