सलमान बने शौकिया चित्रकार, करीना कपूर को दिया अनोखा गिफ्ट

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान को एक पेंटिंग गिफ्ट की है. सलमान शौकिया चित्रकार हैं. यह ‘बजरंगी भाईजान’ की पेंटिंग है और सलमान ने इसे खुद बनाया है. ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान, करीना और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. सलमान ने कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर […]

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान को एक पेंटिंग गिफ्ट की है. सलमान शौकिया चित्रकार हैं. यह ‘बजरंगी भाईजान’ की पेंटिंग है और सलमान ने इसे खुद बनाया है. ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान, करीना और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

सलमान ने कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें अभिनेत्री को लाल बिंदी लगाए दिखाया गया था. फिल्म के अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर बताया गया है कि दबंग स्टार ने अपने सह कलाकार को एक गिफ्ट दिया है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

इस फिल्‍म के अलावा सलमान फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘सुल्‍तान’ में नजर आयेंगे. ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका में होंगी. वहीं ‘सुल्‍तान’ के लिये फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. ‘बजरंगी भाईजान’ ईद के मौके पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >