''बजरंगी भाईजान'' की ''भर दो झोली'', सलमान पहुंचे पाकिस्‍तान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का एक और गाना ‘भर दो झोली मेरी…’ को रिलीज कर दिया गया है. वहीं सलमान ने अपने वायदे के मुताबिक इस गाने का लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का एक और गाना ‘भर दो झोली मेरी…’ को रिलीज कर दिया गया है. वहीं सलमान ने अपने वायदे के मुताबिक इस गाने का लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

इस गाने ने फिल्‍म की कहानी को एक नया मोड़ दिया है. फिल्‍म में सलमान ने पवन नाम के लड़के की भूमिका निभाई है जो हनुमान के बहुत बडे भक्‍त हैं. पाकिस्‍तान की एक बच्‍ची भारत में खो जाती है और सलमान उसे उसके माता-पिता से मिलवाने की जिम्‍मेवारी अपने ऊपर लेता है.

इस गाने को अदनान सामी ने गाया है और इसके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर प्रीतम चक्रवती हैं. इस गाने में सलमान को पाकिस्‍तान में दिखाया गया है. फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों ने खासा पसंद किया है और गानों ने भी दर्शकों का लुभाया है. फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >