शर्मिला टैगोर को पसंद है करीना कपूर का ''फेवीकोल...'' गाना

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और उनकी सास शर्मिला टैगोर उन्हें ग्लैमरस भूमिकाओं में देखना पसंद करती हैं. करीना जल्‍द ही सलमान खान के साथ आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आनेवाली है. करीना ने कहा, ‘ वह (शर्मिला टैगोर) मुझे ग्लैमरस भूमिकाओं में पसंद […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और उनकी सास शर्मिला टैगोर उन्हें ग्लैमरस भूमिकाओं में देखना पसंद करती हैं. करीना जल्‍द ही सलमान खान के साथ आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आनेवाली है.

करीना ने कहा, ‘ वह (शर्मिला टैगोर) मुझे ग्लैमरस भूमिकाओं में पसंद करती हैं. उन्होंने मुझे ‘फेवीकोल’ गाने (दंबग-2 का गीत) में पसंद किया. वह गीत और नृत्य पसंद करती हैं इसलिए वह हमेशा कहती हैं कि मुझे सेक्सी और ग्लैमरस दिखना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘ मेरा मानना है कि वह बडी तारीफ है क्योंकि शादी के बाद भी ग्लैमरस दिखना….मैं इसे पसंद करती हूं.’ करीना ने कहा कि घर और करियर को साथ-साथ लेकर चलने के मामले में वह अपनी सास शर्मिला से प्रेरणा लेती हैं.

उन्होंने कहा,’ वह मेरी प्रेरणा हैं क्योंकि शादी और बच्चे होने के बाद भी उन्होंने करियर जारी रखा. उन्होंने बडे सुपरस्टार और फिल्मकारों के साथ काम किया. ऐसा करना मेरे लिए भी महत्वपूर्ण है. परिवार और करियर साथ-साथ लेकर चलने में वह मेरी हमेशा प्रेरणा होंगी.’

करीना ने कहा, ‘ मैं उनकी कमी फिल्मों में महसूस करती हूं. मैं हेमा मालिनी जी और अपनी सास की बडी प्रशंसक रही हूं. मेरा मानना है कि वे महान अदाकाराएं हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >