करण ने शुरू की ”ऐ दिल है मुश्किल” की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश में व्यस्त हैं. इस फिल्म के जरिये करण जौहर फिल्म निर्देशन क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं. इसके पहले उन्होंने वर्ष 2012 में ‘स्टूडेंट आफ दि ईयर’ बनायी थी. इसमें रणवीर कपूर, […]

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश में व्यस्त हैं. इस फिल्म के जरिये करण जौहर फिल्म निर्देशन क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं.

इसके पहले उन्होंने वर्ष 2012 में ‘स्टूडेंट आफ दि ईयर’ बनायी थी. इसमें रणवीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्य राय बच्चन भी हैं. करण ने ट्विटर पर लिखा कि,’ ‘ऐ दिल है मुश्किल- की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश शुरु हो गयी है.’

यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज होनी है. हाल ही करण फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में एक्टिंग करते हुए नजर आये थे. उन्‍होंने फिल्‍म में नेगेटिव किरदार निभाया था. फिल्‍म में रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिकाओं में थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल नही कर पाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >