''बजरंगी भाईजान'' का रोमांटिक सॉन्‍ग ''तू चाहिए ...'' रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान लगातार अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं. हाल ही उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया था और अब इस फिल्‍म का ए‍क रोमांटिक गाना ‘तू चाहिये…’ रिलीज हो गया है. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. यह […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान लगातार अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं. हाल ही उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया था और अब इस फिल्‍म का ए‍क रोमांटिक गाना ‘तू चाहिये…’ रिलीज हो गया है. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

यह एक रोमांटिक गाना है जिसे सलमान और करीना के बीच फिल्‍माया गया है. इस गाने को आतिफ असलत ने गाया है. वहीं इसे संगीत प्रीतम ने दिया और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है.

सलमान ने ट्विटर पर लिखा,’ टीजर, गाना, ट्रेलर… अब एक और गाना. रोमांस भरा आपके लिए.’ इस गाने में सलमान और करीना एकदूसरे के साथ साईकिल की सवारी करते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का ट्रेलर पिछले कल रिलीज किया था. फिल्‍म में सलमान एक गूंगी बच्‍ची को उसके माता-पिता से मिलवाने पाक्स्तिान ले जाते हैं.

वहीं नवाजुद्दीन ने इस फिल्‍म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई है. सलमान और नवाजुद्दीन की जोड़ी इससे पहले फिल्‍म ‘किक’ में नजर आई थी. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. करीना और सलमान भी दूसरी बार इस फिल्‍म में नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >