मेरी भूमिका निभाने के लिए सलमान होंगे सबसे उपयुक्त :धर्मेंद्र

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि अगर उनके जीवन पर कभी कोई फिल्म बनी तो सलमान खान उनकी भूमिका निभाने के लिए सबसे उपयुक्त होंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों में काफी समानताएं हैं. 79 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सलमान ‘उनपर गए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ मुझे लगता है […]

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि अगर उनके जीवन पर कभी कोई फिल्म बनी तो सलमान खान उनकी भूमिका निभाने के लिए सबसे उपयुक्त होंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों में काफी समानताएं हैं.

79 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सलमान ‘उनपर गए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ मुझे लगता है कि वह (सलमान) इसे (मेरी भूमिका) कर सकते हैं. सलमान एक प्यारे इंसान हैं. उनमें मेरी जैसी कुछ आदतें हैं…आप सब सलमान और उनकी आदतों के बारे में जानते हैं. वह मेरे पर गए हैं.’

दिग्गज अभिनेता ने कहा कि पिछले महीने जब सलमान 2002 के हिट एंड रन मामले में अदालत में सुनवाई के लिए जा रहे थे तब उन्होंने सलमान से बात करने की कोशिश की थी. धर्मेंद्र ने कहा, ‘मैंने एक बार उन्हें फोन किया…लेकिन वह व्यस्त थे इसलिए मैंने उन्हें परेशान नहीं किया.’

धर्मेंद्र अब ‘सेकेंड हैंड हसबेंड’ फिल्म में दिखाई देंगे. फिल्म में उनके साथ पंजाबी फिल्मों के अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल और गोविंदा की बेटी टीना आहूजा मुख्य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >