रोहित शेट्टी ने किंग खान शाहरुख को दिया ''गिफ्ट'', देखें वीडियो

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिनेता शाहरुख खान को एक साईकिल गिफ्ट की है. शाहरुख और रोहित इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग को लेकर बुल्‍गारिया में हैं. फिल्‍म में काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. हाल ही शाहरुख के घुटने को ऑपरेशन हुआ था. शाहरुख का कहना […]

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिनेता शाहरुख खान को एक साईकिल गिफ्ट की है. शाहरुख और रोहित इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग को लेकर बुल्‍गारिया में हैं. फिल्‍म में काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

हाल ही शाहरुख के घुटने को ऑपरेशन हुआ था. शाहरुख का कहना है कि इस साईकिल से उन्‍हें घुटने के ऑपरेशन से उबरने में मदद मिलेगी. शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा,’ काम का अच्‍छी दिन रहा. रोहित ने मुझे साईकिल गिफ्ट की है ताकि मेरा घुटना ठीक हो सके.’

आपको बता दें कि शाहरुख और रोहित दूसरी बार एकसाथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में काम कर चुके हैं. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्‍यादा कर कमाई की थी.

इस फिल्‍म में लंबे समय बाद कजोल और शाहरुख एकसाथ नजर आनेवाले हैं. इससे पहले दोनों आखिरी बार फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ में दिखाई दिये थे. दर्शक भी इस फिल्‍म का खासा इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म के क्रिसमस में रिलीज होने की खबरें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >