क्‍यों करन ने अक्षय को कहा,'' क्‍यों जले पर नमक छिड़क रहे हो यार...'', VIDEO

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. हाल ही फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर अक्षय ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर को उनकी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ को लेकर मजाक उड़ा दिया. करन मल्‍होत्रा के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में अक्षय के अलावा सिद्दार्थ मल्‍होत्रा, जैकी श्रॉफ […]

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. हाल ही फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर अक्षय ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर को उनकी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ को लेकर मजाक उड़ा दिया.

करन मल्‍होत्रा के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में अक्षय के अलावा सिद्दार्थ मल्‍होत्रा, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नाडीज मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों ने खासा पसंद किया हैं. वहीं ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर अक्षय ने ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ को लेकर करण का मजाक उड़ा दिया.

इसपर करण ने कहा कि,’ क्‍यों जले पर नमक छिड़क रहे हो यार.’ इसके बाद दोनों ने इस बात को हंसी में टाल दिया. ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया था इसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था. वहीं फिल्‍म में रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा और करण जौहर ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म में करण निगेटिव रोल निभाया था.

फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ दो भाईयों की कहानी है. फिल्‍म में अक्षय और सिद्दार्थ ने दो सगे भाई का किरदार नि भाया है और दोनों एकदूसरे के खिलाफ बॉक्‍सिंग रिंग में उतरते हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शकों को ‘ब्रदर्स’ की कहानी कितनी पसंद आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >