करन जौहर का क्या कह कर मजाक उड़ाया अक्षय ने

मुंबई : जी हां, यह सच है कि अक्षय कुमार करन जौहर की फिल्म ब्रदर्स में काम कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान ही करन जौहर का मजाक उड़ा दिया. करन ने जब यह कहा कि कई एक्टर्स डायरेक्टर बन रहे तो कई डायरेक्टर भी एक्टिंग कर रहे हैं. अक्षय […]

मुंबई : जी हां, यह सच है कि अक्षय कुमार करन जौहर की फिल्म ब्रदर्स में काम कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान ही करन जौहर का मजाक उड़ा दिया. करन ने जब यह कहा कि कई एक्टर्स डायरेक्टर बन रहे तो कई डायरेक्टर भी एक्टिंग कर रहे हैं. अक्षय ने तुरंत माइक लिया और मजाक करते हुए कहा करन मेरा मुंह मत खुलवाओ. वेलवेट का सूट पहन कर आया है. इसका यह मतलब नहीं कि…

इसके बाद अक्षय ने कुछ भी नहीं कहा. लेकिन वहां मौजूद मीडिया के लिए तो ईशारा ही काफी था. स्पष्ट था कि अक्षय कुमार करन के डेब्यूट फिल्म बांबे वेलवेट का मजाक उड़ा रहे थे. इसी लांचिंग के दौरान सिद्धार्थ और करन को लेकर भी कई मजाकिया बातें कह गये अक्षय कुमार. सिद्धार्थ ने बताया कि पूरे सेट पर सबसे ज्यादा अक्षय के नॉन वेज जोक्स मशहूर हुआ करते थे. करन मल्होत्रा की फिल्म ब्रदर्स 14 अगस्त को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >