”स्‍टूडेंट” वरुण बोले, ”मेलूहा” पर आधारित नहीं है फिल्म ”शुद्धि”

मुंबई : जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘शुद्धि’ में काम कर रहे अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म के लेखक अमीश त्रिपाठी के उपन्यास ‘इममोर्टल्स ऑफ मेलूहा’ पर आधारित होने की खबरों को गलत बताया है. वरुण ने कहा, ‘ फिल्म में बहुत सी चीजें नई हैं. फिल्म के मेलूहा और शिव वगैरह पर आधारित […]

मुंबई : जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘शुद्धि’ में काम कर रहे अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म के लेखक अमीश त्रिपाठी के उपन्यास ‘इममोर्टल्स ऑफ मेलूहा’ पर आधारित होने की खबरों को गलत बताया है.

वरुण ने कहा, ‘ फिल्म में बहुत सी चीजें नई हैं. फिल्म के मेलूहा और शिव वगैरह पर आधारित होने की अफवाह है जो कि सही नहीं है. फिल्म पूरी तरह अलग विषय पर है.’ इससे पहले रितिक रोशन और करीना कपूर के फिल्म में काम करने की खबरें आयी थीं और बाद में इसमें सलमान को लिया गया.

लेकिन करण ने पिछले महीने वरुण और आलिया भट्ट के फिल्म में मुख्य भूमिकायें निभाने की घोषणा की. फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे जो इससे पहले ‘अग्निपथ’ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं.

वरुण ने कहा, ‘ फिल्‍म ‘शुद्धि’ को लेकर बहुत सारे लोग बहुत कुछ कह रहे हैं…मैं कुछ नहीं कहना चाहता. एक अभिनेता का काम अभिनय करना है और इसे लेकर मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता में जो होगा वह करुंगा. तब लोग फैसला करेंगे कि आलिया और मैंने कैसा काम किया और उन्हें हम पसंद आए या नहीं.’

फिल्म के अगले साल दीपावली के दौरान रिलीज होने की संभावना है. इस फिल्‍म को पहले सलमान खान करनेवाले थे लेकिन बाद में उन्‍होंने इस फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया. उनके न करने की वजह बिजी शेड्यूल बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >