अब सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ काम करेंगी विद्या बालन

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री विद्या बालन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे जल्‍द ही सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ काम करती नजर आ सकती हैं. इनदिनों अभिनेत्री अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. ‘हमारी अधूरी कहानी’ विद्या के अलावा इमरान हाशमी और राजकुमार राव भी मुख्‍य भूमिका में नजर […]

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री विद्या बालन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे जल्‍द ही सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ काम करती नजर आ सकती हैं. इनदिनों अभिनेत्री अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

‘हमारी अधूरी कहानी’ विद्या के अलावा इमरान हाशमी और राजकुमार राव भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. विद्या इस फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर कई टीवी शो में नजर आ रही है. हाल ही में वे ‘इतना करो न मुझे प्‍यार’ और ‘ये है मोहब्‍बतें’ के सेट पर नजर आई थी.

खबरों के अनुसार विद्या रजनीकांत की आगामी फिल्‍म ‘हीरोइन’ में काम कर सकती हैं. इस फिल्‍म के लिये उनसे संपर्क किया जा चुका है लेकिन विद्या की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है. रजनीकांत इससे पहले दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्‍हा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >